Kanpur News : शादी के 24 वें दिन युवक ने लगाया मौत को गले,नहीं बर्दाश्त कर पाया जुल्म
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:13 PM
Kanpur News : कानपुर के चकेरी जगई पुरवा आनंद नगर मे पारिवारिक विवाद मे उलझ कर एक युवक ने मानसिक तनाव मे आकर छत के कुंडे से लटक कर अपनी जान दे दी। बुधवार की सुबह युवक की पत्नी ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुच गयी और शव को नीचे उतारकर कांशीराम अस्पताल ले गई , जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Kanpur News :
घटना के बाद परिवार वाले एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे और मार पीट करने लगे। पुलिस ने समझाबुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक का नाम अभयराज बताया जा रहा है । मृतक के पिता दिनकर का कहना है की उनका बेटा ऑटोपार्ट्स की दुकान मे काम करता था जो शिव कटरा मे थी। मृतक के पिता ने बताया की उनके बेटे ने 12 मार्च को रंजना नाम केआर महिला से शादी की थी जिसके पहली शादी से दो बच्चे थे। अभयराज ने 30 -30 हजार के चार लोन ले रखे थे। जिसकी वजह से उसको आर्थिक समस्याओं का सामना कर पड़ रहा था।
पिता दिनकर की पत्नी भी अभयराज की शादी से खुश नही थी। जिसकी वजह से उनके बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे । दिनकर का आरोप है कि पत्नी रानी देवी ने अभयराज पर घर से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया था और उसकी रिपोर्ट पुलिस चौकी मे की थी। जिसपर पुलिस ने अभयराज को बंद करके पीटा भी था। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर सूदखोरो ने भी अभयराज को पीटा था। इतना ही नहीं महिला होमगार्ड से बहू रंजना को भी पिटवाया गया था।
सभी परिस्थितयों से परेशान हो कर बेटे ने देर रात छत के कुंडे से लटककर फाँसी लगा ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।