Kanpur News : वाटर लाइन बिछाने को लेकर दो गुटों में हुआ पथराव
Scuffle between two groups in harshnagar of kanpur.
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:34 PM
कानपुर (Kanpur News) के हर्षनगर में रविवार रात पानी को लेकर दो गुटों के बीच में शुरू हुई कहासुनी पथराव तक जा पहुंची। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर लाठी,डंडे, पत्थर और गाली गलौज चलता रहा। घटना के दौरान इलाके के लगभग दो हजार लोग अपने घरों से बाहर आ गए और मारपीट में दस लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए। एक घण्टे से भी ज्यादा समय तक इलाके में अफरा-तफरी बनी रही। हालांकि घटना (Kanpur News) की सूचना प्राप्त होते ही एडीसीपी के नेतृत्व में दस थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर तुरंत पहुँच कर मोर्चा संभाला। इस दौरान दोनों गुटों ने पुलिस की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा।
वाटर लाइन बिछाने के कारण हुआ बवाल
खबर (Kanpur News) के अनुसार कानपुर के हर्षनगर में संतलाल का हाता है जो कि नजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। रविवार रात यहाँ जल निगम संस्थान की तरफ से वाटर लाइन बिछाने के लिए टीम पहुंची और जैसे ही जेसीबी ने अपना काम करना शुरू किया, वहाँ कुछ लोगों ने पहुँच कर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने वहाँ पहुंच कर काम जारी रखने के लिए कहा। देखते ही देखते दोनों गुटों में कहा -सुनी होने लगी और इसके बाद मारपीट की स्थिति पैदा हो गयी।
Kanpur News
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि राहगीरों के अनुसार लगभग साढ़े नौ बजे के आस पास अचानक से रोड पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और उन्होंने लाठी डंडो के साथ साथ पत्थर मारने भी शुरू कर दिए। राहगीर उस रास्ते से बचते हुए अन्य गलियों व सड़कों की तरफ मुड़ गए।कई थानों की पुलिस के पहुँचने पर लोगों को समझाया गया और अब हालात पूरी तरह से काबू में हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है।