Kanpur News : बेटे की गर्लफ्रेंड को भगाने वाले पिता ने कहा- शर्मिंदा हूं, मगर....
Kanpur News: The father who chased away the son's girlfriend said- I am ashamed, but....
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:42 AM
Kanpur News : यूपी के कानपुर में बेटे की गर्लफ्रेंड को भगाकर ले जाने वाले पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पिता ने अपना गुनाह कबूल किया है, साथ ही अपनी पत्नी को भी कठघरे में खड़ा किया। पुलिस ने बरामद की गई युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और फिर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। लड़की अभी भी आरोपी के साथ रहने की जिद लगाए है।
Kanpur News :
13 माह पहले भागे थे दोनों
बता दें कि कंचौसी गांव औरैया निवासी राजमिस्त्री कमलेश कुमार 17 मार्च 2022 को बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया था। पुलिस ने उसे युवती के साथ मंगलवार को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद युवती और कमलेश से पूछताछ की गई। कमलेश ने कहा कि उसके युवती से संबंध हो गए थे। पत्नी बच्चों को लेकर अलग रहती थी। 17 मार्च को युवती को रामादेवी बुलाया। बेेटे को भी सूचना दी थी मगर वह नहीं आया। इसके बाद दोनों पनकी स्टेशन पहुंचे। ट्रेन पकड़कर दिल्ली चले गए थे। कमलेश ने कहा मुझे शर्म आती है, मगर मैं भी कुछ कर नहीं सकता था।
बेटे की सूचना पर पिता को दबोचा
बेटे की गर्लफ्रेंड को भगाकर ले जाने के बाद पिता ने परिवार के किसी भी सदस्य से कोई संपर्क नहीं किया। खास बात यह है कि 13 महीनों तक पिता और बेटे के बीच भी कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, बेटे को पता था कि उसका पिता ही लड़की को लेकर भागा है। जैसे ही बेटे को पिता का नया मोबाइल नंबर और लोकेशन का पता चला। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस दिल्ली पहुंच गई और कमलेश को पकड़ लाई।
दर्ज कराया था बेटी के अपहरण का मुकदमा
कमलेश का बेटा पिता और गर्लफ्रेंड के बीच के प्रेम को समझ नहीं पाया। उसने पिता और गर्लफ्रेंड के बीच की बातचीत को सामान्य समझा। इस बीच, मार्च 2022 में एक दिन कमलेश का बेटा मजदूरी करने गया, तभी पिता उसकी प्रेमिका को भगाकर अपने साथ ले गया। लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से चकेरी पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी।
समाज क्या कहता, उससे मतलब नहीं
युवती से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि समाज क्या कहता है, उससे मतलब नहीं है। मुझे कमलेश पसंद है और मैं उसी के साथ रहूंगी। युवती ने कहा कि कमलेश परेशान है। उसकी मदद करने के लिए जो करना पड़े करूंगी।
युवती के बयान पर होगी कार्रवाई
पुलिस कमलेश और लड़की को पकड़कर कानपुर लेकर आई है। पुलिस ने लड़की के धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक, बयान में लड़की ने कमलेश के साथ ही रहने की बात कही है। दोनों एक साल से दिल्ली में साथ ही रह रहे थे। फैक्ट्री में काम कर कमलेश दिल्ली में अपना गुजर बसर कर रहा था।
एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव के मुताबिक कमलेश और उसके बेटे से पूछताछ जारी है। मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान पीड़िता देगी उसी के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।