बीएसए के क्लर्क का सच बयां करता पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शमशाद रूठी पत्नी और बच्चों को ससुराल से वापस लाने के लिए अवकाश मांग रहे हैं। हालांकि, इस पत्र पर उनके साथी कर्मचारी मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन शमशाद का कहना है कि जो सच था लिख दिया।
इसी तरह का वाकया बलिया जिले में दो दिन पहले आया था। वहां एक कांस्टेबल ने घर में खुशखबरी के लिए छुट्टी की एप्लिकेशन दी थी। डायल 112 में तैनात इस कांस्टेबल ने 28 जुलाई को एप्लिकेशन अधिकारी को सौंपी है। सिपाही ने लेटर में लिखा, ‘प्रार्थी की शादी को 7 महीने हो गए हैं, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा ली है। अब उनके (पत्नी) साथ रहना है। इसलिए घर जाना होगा। निवेदन है कि मुझको 15 दिवस की छुट्टी देने की कृपा करें।’