इसमें एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर पायलट मौजूद थे। विमान के जमीन पर गिरते ही वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया। गंगा बैराज के पास एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक जमीन पर आ गिरा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त विमान में दो पायलट सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह एक डबल इंजन वाला चार सीटर ट्रेनिंग विमान था। इसमें एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर पायलट मौजूद थे। विमान के जमीन पर गिरते ही वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कानपुर के गंगा बैराज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पायलट ट्रेनिंग फ्लाइट पर थे और विमान उड़ाते हुए इस इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और खुले मैदान में जा गिरा। विमान को अचानक नीचे गिरते देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। हादसे की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी गई।
हादसे का शिकार हुआ विमान डबल इंजन वाला चार सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट बताया जा रहा है। इसमें ट्रेनिंग ले रहे पायलट के साथ एक इंस्ट्रक्टर पायलट भी सवार थे। जमीन से टकराने के बाद विमान बुरी तरह टूट गया। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। दोनों पायलटों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विमान के गिरने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने विमान में फंसे दोनों पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि, दोनों की मौत की पुष्टि हुई।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पायलटों की पहचान भी सामने आ गई है। कर्नाटक के अभिषेक पुजारी ट्रेनी पायलट के तौर पर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। वहीं, गुजरात के सचिन भाटिया विमान में इंस्ट्रक्टर पायलट के तौर पर मौजूद थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। फिलहाल हादसे की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन