
Kanpur Plantation[/caption]
Kanpur Plantation: कागजों पर न लगें पौधे
उत्तर प्रदेश हिन्दी न्यूज़: वन महोत्सव 2023 अभियान का शुभारंभ शनिवार को औद्योगिक मंत्री नंदी ने यूनिवर्सिटी के परिसर में मंत्रोच्चार के साथ हरिशंकर पौधा लगाकर किया। इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय ने पंचवटी, जिलापंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने अशोक का पौधा लगाया। मंच से ही मंत्री नंदी ने कहा कि लाखों पौधे लगाएं जा रहे हैं, विभाग ये जिम्मेदारी तय करे कि पौधे कागजों पर न लगे।
31 लाख पौधे लगाए जाएंगे
कानपुर हिन्दी न्यूज़: कानपुर जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार करीब 31 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे, जिसमें आज 22 जुलाई को 26 लाख और 15 अगस्त को 5 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। लक्ष्य के सापेक्ष विभागों ने गड्ढे खुदवा लिए गए हैं और पौधे भी पुहंचा दिए गए हैं। पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। 193 अमृत सरोवर में 200-200 पौधे लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर में मियावाकी पद्धति से पौधे रोपित किए जाएंगे।
Kanpur Plantation: ग्राम पंचायतों में ग्राम वन बनेंगे
Hindi News in Uttar Pradesh: ग्राम पंचायतों में ग्राम वन भी बनाए जाएंगे जिसमें 1000 पौधे रोपित कराए जाएंगे, जिसमें 400 फलदार, 400 छायादार व 200 शोभाकार पौधे हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, डीएफओ दिव्या, अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[caption id="attachment_103337" align="aligncenter" width="700"]
कलेक्ट्रेट सभागर में मुकेश मेश्राम विभागों के साथ की समीक्षा करते हुए[/caption]
जारी किया गया टोल फ्री नंबर
लेटैस्ट हिन्दी खबरे: लक्ष्य के सापेक्ष विभागों ने गड्ढे खुदवा लिए हैं और पौधे भी पहुंचा दिए गए हैं। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर 7007150055 पर संपर्क किया जा सकता है।
अमृत सरोवरों में लगाए जा रहे पौधे
Kanpur Plantation: 193 अमृत सरोवर में 200-200 पौधे लगाए जाएंगे। 5 अमृत सरोवर में मियावाकी पद्धति से पौधे रोपित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में ग्राम वन भी बनाए जाएंगे। पनकी, निवेली लिग्नाइट और सरसौल में पौधरोपण किया जाएगा।
ये विभाग लगा रहे पौधे
[caption id="attachment_103339" align="aligncenter" width="700"]
पनकी औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण करते हुए[/caption]
चेतना मंच हिन्दी न्यूज़: पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास, आवास विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, पुलिस विभाग, रक्षा विभाग, वन विभाग अपने लक्ष्य के हिसाब से पौधे लगा रहे हैं।