यहां एक पॉलीटेक्निक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले छात्रा ने अपने माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र लिखा, जिसमें उसने परिवार की आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए उनसे अपनी पढ़ाई और शादी की चिंता न करने की बात कही।

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पॉलीटेक्निक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले छात्रा ने अपने माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र लिखा, जिसमें उसने परिवार की आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए उनसे अपनी पढ़ाई और शादी की चिंता न करने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। UP News
जानकारी के अनुसार, घाटमपुर क्षेत्र के जवाहर नगर पूर्वी निवासी राम सिंहासन सचान की 19 वर्षीय बेटी पूर्वा सचान पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। करीब 15 दिन पहले ही वह काकादेव स्थित शुभी हॉस्टल में रहने आई थी। मंगलवार रात हॉस्टल प्रबंधन को उसके कमरे में संदिग्ध स्थिति का पता चला। दरवाजा खुलवाने पर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कमरे की बारीकी से जांच की। UP News
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्र में छात्रा ने परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उसने लिखा कि अब उसके माता-पिता को उसकी पढ़ाई और शादी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पत्र में कुछ निजी बातें भी लिखी गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन हॉस्टल पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसे जांच का हिस्सा बना लिया है। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसकी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
इसी बीच कानपुर के हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र के तिलयाना इलाके में भी आत्महत्या का एक और मामला सामने आया। यहां 40 वर्षीय विकास राठौर का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, विकास फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि वह नशे के आदी थे। सोमवार रात वह नशे की हालत में घर आए और अपने कमरे में चले गए। मंगलवार को काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। UP News
विज्ञापन