उत्तर प्रदेश के कानपुर स्तिथ पतारा इलाके में पांच माह की गर्भवती अविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है। युवती का शव गुरुवार सुबह तिलसड़ा मोड़ के पास एक बगीचे में मिला था।

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर स्तिथ पतारा इलाके में पांच माह की गर्भवती अविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है। युवती का शव गुरुवार सुबह तिलसड़ा मोड़ के पास एक बगीचे में मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की पुष्टि हुई है। युवती के पिता ने इस मामले में उसके दो कथित प्रेमियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि युवती करीब पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गर्भस्थ शिशु का पिता कौन था। इसके लिए दोनों आरोपियों के डीएनए नमूने लेकर जांच कराने की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट से इस पहलू की स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। UP News
घटना पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ की है। 25 वर्षीय युवती का शव एक बगीचे में पड़ा मिला था। पुलिस के अनुसार, उसके चेहरे और श्रृंगार से जुड़े कुछ निशान भी मिले थे। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि वह गर्भवती थी और उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू की। देर रात युवती के पिता की तहरीर पर पतारा निवासी 50 वर्षीय गोले पांडेय और फतेहपुर के जहानाबाद निवासी प्रांजुल पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। UP News
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन युवती की दोनों आरोपियों से फोन पर बातचीत हुई थी। कॉल डिटेल के मुताबिक, प्रांजुल से उसकी करीब 1400 सेकंड और गोले से लगभग 600 सेकंड बातचीत हुई। पुलिस ने प्रांजुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका ननिहाल पतारा क्षेत्र के एक गांव में है। वहां आने-जाने के दौरान उसे युवती का मोबाइल नंबर मिला था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में संबंध बन गए। उसका दावा है कि घटना वाले दिन युवती ने उससे रुपये मांगे थे और पैसे न मिलने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस इस बयान की भी जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती के पिता ने गोले पांडेय का खेत बटाई पर ले रखा था। इसी वजह से उसका परिवार के घर आना-जाना था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गोले और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोले की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है और उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। आरोप है कि उसने युवती को कानपुर मेट्रो में नौकरी दिलवाई और रामादेवी क्षेत्र में किराये का मकान भी दिलाया। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। UP News
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि युवती गोले से शादी नहीं करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि वह प्रांजुल से शादी करना चाहती थी और उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। हालांकि, प्रांजुल इसके लिए तैयार नहीं था। पुलिस के अनुसार, प्रांजुल कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है और करीब 12 हजार रुपये मासिक वेतन पाता है। वह बिधनू निवासी अपने बहनोई के घर रहता है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के बयानों और युवती के साथ उनके संपर्क से जुड़े तथ्यों का मिलान कर रही है। UP News
मामले का सबसे अहम पहलू युवती की गर्भावस्था से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, युवती के दोनों आरोपियों के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में गर्भस्थ शिशु का जैविक पिता कौन था, यह स्पष्ट करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। एसीपी के अनुसार, दोनों आरोपियों के डीएनए नमूने लिए जाएंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका मिलान कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े इस महत्वपूर्ण तथ्य की स्थिति साफ हो सकेगी। UP News
विज्ञापन