Kanpur Fire Incident : आग लगने से हरबंस मोहाल की छः दुकानें जल कर राख़, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
भारत
RP Raghuvanshi
26 Dec 2022 07:18 PM
आग लगने की यह घटना (Kanpur Fire Incident) हरबंस मोहाल के सुतरखाना क्षेत्र में हुई जहाँ 6 कबाड़ की दुकानें आग की चपेट में आ गयीं और पूरी तरह से जल कर राख़ हो गयीं। कुछ लोगों का कहना है कि आग, ट्रांसफार्मर से निकली हुई चिंगारी से लगी थी लेकिन अभी आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। मौके पर ही तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची जिन्होंने दुकानों पर लगी आग को बुझा कर घटना पर काबू पाया। इनमें से दो गाड़ियां लाटूश रोड दमकल विभाग की थी और एक दमकल गाड़ी लेकर मीरपुर के अधिकारी के. के. सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग एक घण्टे की कड़ी मशक्क्त के बाद दमकल कर्मियों ने Kanpur Fire Incident पर काबू किया।
हालांकि अधिकारियों नें बताया कि अभी तक किसी के भी घायल होने की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है। मामले के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।