Kanpur News : दोस्त ने रेप करके बनाया वीडियो, अब दूसरे दोस्त के साथ सोने के लिए कर रहा ब्लैकमेल
Kanpur News: Friend made rape video, now blackmailing to sleep with another friend
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:41 AM
Kanpur News : यूपी के कानपुर में अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाकर एक लड़के ने अपनी दोस्त का रेप करके वीडियो बना लिया। अब अश्लील वीडियो के दम पर वह लड़की को अपने दोस्त के साथ सोने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर 2 लाख रुपए मांग रहा है। पीड़िता की शिकायत पर कानपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
Kanpur News :
पीडब्ल्यूडी में जेई ने दोस्ती करके फंसाया
गुजैनी निवासी पीड़िता की शिकायत अनुसार वह करीब 4 महीने पहले अपने साथ पढ़ने वाली दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात पुखराज तिवारी नाम के युवक से हुई। जिसने खुद को पीडब्ल्यूडी का जेई बताया। पीड़िता से बहुत जल्दी दोस्ती कर ली। इस पार्टी के बाद पीड़िता घर लौट आई। अगले कुछ दिनों में पुखराज ने मोबाइल पर संपर्क किया और दोनों की बातचीत होने लगी।
बर्थडे पार्टी में बुलाकर नशा दिया
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने 24 जनवरी 2023 को गोविंद नगर में अपना जन्मदिन मनाया। उसमें पीड़िता को बुलाया। वहां पर आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। पीड़िता के मुताबिक, उसके बाद उसको होश नहीं रहा। होश में आने के बाद उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसे पता चला कि रेप हो चुका है। एक वीडियो भी लड़के ने बाद में दिखाया, जोकि पूरी तरह से अश्लील था।
लड़के ने पहले तो प्यार का नाटक किया। लेकिन, एक ही हफ्ते में लड़की पर 2 लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगा, जब लड़की ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। तो उसने अपने दोस्त के साथ सोने का दबाव बनाया।
घर के बहन से की बदतमीजी
पीड़िता के मुताबिक 16 अप्रैल को वह मौसी के घर पर थी। आरोपी अपने तीन और साथियों के साथ वहां पहुंचा। घर का गेट खुलवाकर वहां गाली-गलौज की और घर में मौजूद बहनों को कार में घसीटने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस ने उसे टरका दिया। कोई कार्रवाई नहीं की।
प्यार से मानों, नहीं तो गोली खाओ
पीड़िता और आरोपित की बातचीत के दो ऑडियो भी वायरल हुए। जिसमें एक ऑडियो 25 सेकेंड का है। पहले ऑडियो में आरोपित कह रहा है कि अभी तुमने नाम सुना नहीं है, हटिया तरफ के लौंडों का। समझ रही हो न। हमारा कहने का मतलब है कि प्यार से मानोगी तो ठीक है वरना 80 रुपए का छर्रा आता है (गाली और अभद्र भाषा का प्रयोग) समझ रही हो न। दूसरा ऑडियो 13 सेकेंड का है जिसमें आरोपी पीड़िता को सिर्फ गालियां और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।
गोली मार देगा तब न्याय मिलेगा
इन ऑडियो के वायरल होने के बाद पीड़िता ने कहा कि खुलेआम धमकी दे रहा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जब वह गोली मार देगा तब कार्रवाई होगी क्या। मुझे न्याय चाहिए।