
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजब शादी की गजब कहानी सामने आयी है। अजब इसलिए कि दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ शादी के बाद गैंगरेप और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया और गजब इसलिए कि शादी होने के दस दिन बाद ही दुल्हन के साथ कुछ ऐसा घटित हो गया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। दूल्ह के परिवार से लेकर पूरे गांव के लोग इस शादी और शादी के बाद हुए घटनाक्रम को लेकर हतप्रभ हैं। आईए जानते हैं इस अजब शादी की गजब कहानी के बारे में...
मामला कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र का है। विगत 15 मई 2023 को गांव की एक दलित युवती की शादी भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी होने के बाद नवविवाहिता अपने मायके गई तो उसे 25 मई को पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे अकबरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्रसव पीड़ा होने पर उसने 26 मई को एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची कमजोर होने पर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। दुल्हन के प्रसव और बच्ची होने की जानकारी उसके पति और ससुरालजनों को हुई तो उन्होने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया।
मामले की जानकारी क्षेत्र में हुई तो पीड़िता ने 6 जून को थाने में तहरीर देकर गांव के ही अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ कई बार जबरन दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में रूरा थाने के इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374-D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बरेली में सितंबर 2021 में भी एक इसी तरह का मामला सामने आया था। बरेली के थाना किला के सराय मोहल्ले में एक दुल्हन शादी के एक माह बाद ही मां बन गई। दुल्हे युवक का कहना था कि युवती के साथ उसका कोई अफेयर नहीं था। युवती के घरवालों ने दबाव बनाकर उसके साथ निकाह करवा दिया। जब युवती शादी के बाद घर आई तो पता लगा कि वह गर्भवती है, लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं। लड़के वालों ने दावा किया है कि युवती के उसकी बहन के देवर से संबंध थे। बहन का देवर लखनऊ में रहता है। उसके साथ ही अफेयर की चर्चा है। लड़के वालों के पास एक वीडियो है। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि बच्चा उसके प्रेमी का है।
हरियाणा के चरखी दादरी भी इस तरह का मामला प्रकाश में आ चुका है। यहां पर शादी के बाद जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो वह गर्भवती निकली और शादी के कुछ दिन बाद ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। यह मामला 6 जून 2023 का है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती, उसके पिता, मां और मामा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलिवरी हो गई और उसने बेटे को जन्म दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बच्चे के बारे में पूछने पर उसकी पत्नी ने बताया कि शादी से पहले उसके एक शख्स से नाजायज संबंध थे और ये बच्चा उसी का है। इसके बाद जब युवती के पिता को डिलिवरी और कबूलनामे की जानकारी दी गई तो उसने दामाद से न केवल अभद्रता की बल्कि ससुराल पक्ष के लोग दादरी पहुंचकर युवती को अपने साथ ले गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चरखी दादरी जिले में पिछले दस साल के अंदर ऐसा पहला मामला सामने आया है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन समिति भी बच्चे को लेकर चिंतित है। माता और पिता दोनों पक्ष बच्चे को साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं है। UP News