उत्तर प्रदेश सरकार की ख़ास योजना से सुधर रहा है बेटियों का भाग्य
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:59 AM
Kanya Sumangala Yojana: देश की बेटियों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से योजना चलाई जा रही है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना बेटीयों के लिए काफी लाभादायक साबित हो रही है। वहीं एमपी में लाड़ली बहन स्कीम भी महिलाओं और बेटियों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। ऐसे में यूपी सरकर द्वारा बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत बेटियों को अब 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा इस योजना का शुभारम्भ किया है। जिसमे राज्य की बेटियों को काफी आर्थिक लाभ प्रदान किया जा रहा है। योगी सरकार की इस योजना का नाम है। कन्या सुमंगला योजना, और प्रदेश की सभी बेटियों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
6 चरण में मिलेगा इस योजना का पैसा
कन्या सुमंगल योजना के तहत बेटियों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। इस योजना में पहले 6 चरणों में 15 हजार रुपये का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेते ही उसके अभिभावक के खाता में 5 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस प्रकार जब बेटी एक साल की होगी तो 2 हजार रुपये और बेटी के पहली कक्षा में जाते ही 3 हजार रुपये भेजें दाएंगे। बेटी के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 3 हजार रुपये और 9वीं कक्षा में 5 हजार रुपये खाते में भेंजे जाएंगे। बेटी के स्नातक में प्रवेश लेने के बाद उसके खाते में 7 हजार रुपये राशि भेज दी जाएगी। इस योजना के तहत परिवार की दो बेटियां लाभ उठा सकती है। सरकार मानना है कि इस स्कीम से बेटियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना होगा।
योजना के लिए यहां करे आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sky.up.gov.in पर विजिट करें। इसके होम पेज पर सिटीजन सर्विस पोर्टल पर क्लिक करें। इसके बाद सामने एक फॉर्म ओपन हो जाता है जो कि जानकारी पूछी गई है तो उसमें भरें। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता-पिता के नाम सहित आधार नंबर जैसी सारी डिटेल भरनी होगी। ये सभी डिटेल भरने के बाद सब्मिट में बटन दबा दें। जिसके बाद दिए गए मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा। वह ओटीपी फॉर्म में डालें। इसे बाद आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब आपका यूजर आईडी और पासवर्ड बन जाएगा। फिर से लॉग इन करके अपने सभी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
एक परिवार की 2 बेटी को मिलेगा लाभ
कन्या सुमंगल योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरुरी है। आवेदन करने वाले लोगों के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र का होना जरुरी है। निवास प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बिजली या फिर टेलीफोन का बिल मान्य होता है। साथ ही आवेदन करने वाले परिवार की आय 3 लाख रुपये ज्यादा ना हो। परिवार में ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों के नाम से इस योजना के लिए खाता खुलवाया जा सकता हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।