
Family Member of Devendra Singh Bhati[/caption]
पैनल से कराया पोस्टमार्टम
परिजनों की मांग पर और करौली आश्रम से जुड़ा मामला होने की वजह से पैनल और वीडियोग्राफी से सोमवार शव का देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया। जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आलोक रंजन ने उर्सला के डा. वी.के. एस कटियार व डा. प्रवीन सक्सेना का पैनल बनाया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। मृतक के हार्ट के दोनों चैंबर खून से भरे हुए थे, जिसके आधार पर हृदयाघात माना जा रहा है। पेट में 100 मिलीलीटर पचा हुआ खाना मिला है, क्योंकि शाम को देवेन्द्र ने खाना ही नहीं खाया था। हालांकि संशय की गुंजाइश न रहे इसके लिये बिसरा सुरक्षित रखते हुए हृदय को सरंक्षित कर जांच के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
मीडिया के आश्रम में घुसने पर पाबंदी
प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद बाबा संतोष सिंह भदौरिया की ओर से आश्रम में मीडियाकर्मी की एंट्री पर फिर से बैन लगा दिया गया। किसी भी कर्मचारी से भी बात नहीं करने दी जा रही है। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे आश्रम के मीडिया कोऑर्डिनेटर बृजेंद्र सिंह ने भी टालने के अंदाज में कहा कि वह अपने किसी नजदीकी के अंतिम संस्कार में आए थे, तो यहां भी आ गए हैं। आश्रम के सेवादार पोस्टमॉर्टम हाउस के आसपास तैनात रहे, लेकिन जैसे ही मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो आश्रम के सभी कर्मचारी और सेवादार वहां से चुपचाप भाग निकले।