गुजरात के वडनगर से शुरू हुई भाजपा युवा मोर्चा की 21 दिवसीय यात्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में यात्रा में शामिल युवाओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

UP News : गुजरात के वडनगर से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की 21 दिवसीय यात्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए यात्रा के उद्देश्य और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि युवा मोर्चा की यह यात्रा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर, गुजरात से शुरू हुई थी। 21 दिनों तक विभिन्न स्थानों से गुजरने के बाद यात्रा चंदौली पहुंची है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल युवाओं ने लगातार 21 दिनों तक सफर कर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। युवाओं के इस प्रयास से यह संदेश जाता है कि देश का युवा नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

विधायक ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के युवाओं की भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। रमेश जायसवाल ने बताया कि यात्रा चकिया क्षेत्र से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंची। इसी दौरान बिहार की ओर से आने वाली दूसरी यात्रा भी चंदौली पहुंच रही है। दोनों यात्राएं यहां से काशी की ओर रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि 21 दिनों तक चली यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चंदौली पहुंचने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ यात्रा का स्वागत किया। UP News :
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, सभासद महेंद्र पटेल, विभूति जायसवाल, कमलाकर दुबे, गीता रानी गुप्ता, क्षितिज कांत केसरी, रानी कांति तिवारी, निधि तिवारी, आराधना गुप्ता, विनीता अग्रहरि, संजय कनौजिया और अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक रमेश जायसवाल ने यात्रा के आयोजन और स्वागत में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। UP News :
विज्ञापन