Kashi Vishwanath : महंगे हो गए काशी के बाबा भोले नाथ
Baba Bhole Nath of Kashi has become expensive
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:42 PM
वाराणसी। काशी के बाबा भोले नाथ अब महंगे हो गए हैं। दर्शन के लिए आने वाली भक्तों की अपार भीड़ देखकर मंदिर प्रबंधन ने महंगाई का बोझ भक्तों पर डालने का फैसला किया है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब पहले के मुकाबले 75 से 80 फीसदी अधिक राशि देनी होगी। इसके अलावा पुजारियों के लिए भी ड्रेस कोड तय किया गया है। यह निर्णय काशी विश्वनाथ न्यास परिषद की 104वीं बैठक में लिया गया।
मंगला आरती के लिए पहले 350 रुपये देने होते थे, लेकिन अब भक्तों को 500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, मध्यान भोग आरती के लिए 180 की जगह 300 रुपये चुकाने होंगे। टिकटों के बढ़े दाम एक मार्च 2023 से लागू होगी।
भक्तों पर आर्थिक बोझ डालने के अलावा मंदिर प्रबंधन ने मंदिर की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाओं में सहयोग के मद्देनजर एकरूपता लाने के लिए पुजारियों और अर्चकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया है।
इसके अलावा दर्शनार्थियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर मैदागिन और गोदौलिया से काशी विश्वनाथ धाम तक ई-रिक्शा चलाने का फैसला किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।