उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मदरसों को लेकर दिया गया एक बयान प्रदेश की राजनीति में नई बहस का कारण बन गया है। उनके बयान के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज होने के आसार हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मदरसों को लेकर दिया गया एक बयान प्रदेश की राजनीति में नई बहस का कारण बन गया है। उनके बयान के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज होने के आसार हैं। विधानसभा के मानसून सत्र और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आया यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। UP News
मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को आतकंवाद का ठिकाना बता दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, "मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का, मदरसे अघोषित रूप से आतंकवाद को पैदा करते हैं।" उनके इस बयान के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल सकता है। केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में उनके बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा विधानसभा से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बन सकता है। विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। UP News
उपमुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया है जब उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में मदरसा शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। चर्चा है कि प्रदेश में मदरसों में डिग्री स्तर की पढ़ाई समाप्त करने और शिक्षा व्यवस्था को 12वीं कक्षा तक सीमित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। UP News
विज्ञापन