Khatauli Assembly: खतौली विधानसभा: मदन भैया का जंप, 11वें राउण्ड में 11238 वोट मिले
Khatauli Assembly:
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:55 AM
Khatauli Assembly: खतौली। मुजफ्फनगर के खतौली विधानसभा सीट पर रालोद व सपा गठबंधन के प्रत्याशी राजा भैया की बढ़त लगातार जारी है। इस बार 11 वें राउण्ड में जंप मारते हुए मदन भैया 11238 वोटों से आगे हो गए हैं।
10वें राउण्ड में भी मदन भैया भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी से 9927 वोटों से आगे थे। वहीं 9वें राउंड में त्यागी बहुल नावला, खेड़ी तगान में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को बढ़त मिली थी। इस राउंड की बात करें तो रालोद प्रत्याशी को 3561 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी को 2722 वोट मिले हैं। इस राउंड में रालोद प्रत्याशी को 839 वोटों की बढ़त मिली हैं। वहीं अब तक की गिनती की कुल वोटों की बात करें तो रालोद प्रत्याशी 11238 वोट से आगे है।
वहीं खतौली सीट पर हार की ओर बढ़ रहीं भाजपा के लिए इसे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मदन भैया की बढ़त पर हर किसी की निगाह टिकी हुई है। क्येांकि, मदन भैया भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं। समाचार लिखे जाने तक गंठबंधन प्रत्याशी मदन भैया 11238 वोटों की बढ़त बना चुके हैं।
11वें राउंड में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को 40566 भाजपा को 29328 वोट मिले हैं। अब रालोद प्रत्याशी मदन भैया 11238 वोट से आगे हैं।