By Election Counting: खतौली में खूब चला नल, मदन भैया जीत के करीब
By Election Counting:
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:25 AM
By Election Counting: खतौली में खूब चला नल, मदन भैया जीत के करीब
6वें राउण्ड में 8856 वोटों से आगे
खतौली। मुजफ्फनगर के खतौली विधानसभा सीट पर नल खूब चल रहा है। यहां पर मदनभैया जीत के करीब पहुंच चुके हैं। शुरू के रूझान के 6वें राउण्ड में वह भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी से करीब 8856 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हर राउण्ड में मदन भैया बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर रालोद व सपा का आपस में गठबंधन है। इस सीट पर कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। भाजपा के लिए खतौली सीट पर हार को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि खतौली सीट पर डाक मत पत्रों की गिनती में मदन भैया पिछड़ गए थे लेकिन, ईवीएम की गिनती में मदन भैया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं। समाचार लिखे जाने तक गंठबंधन प्रत्याशी मदन भैया 8856 वोटों की बढ़त बना चुके हैं।