विज्ञापन
शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज को लेकर स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दिया गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज को लेकर स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दिया गया है। UP News
खोड़ा की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक यूपी पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवानों की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखते हुए ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है, जिसकी लाइव फीड कंट्रोल रूम में मॉनिटर की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों के चलते खोड़ा के सभी प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इलाके में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। स्थिति को देखते हुए कुछ संगठनों की एंट्री भी प्रतिबंधित की गई है ताकि माहौल बिगड़ने की कोई संभावना न रहे। UP News
जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इलाके में 1000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और कंट्रोल रूम से लाइव फीड पर नजर रखी जा रही है। UP News
विज्ञापन