UP News; कोरिया की किम मेह अपने साथी के साथ सुबह करीब 7 बजे ताजमहल देखने पहुंची थीं। उनके पास ऑनलाइन टिकट थी।

UP News; ताजमहल देखने आई साउथ कोरिया की एक महिला पर्यटक को बंदर ने काट लिया। उसके हाथ से खून बहने लगा। सबसे चिंता की बात यह है कि महिला एक घंटे तक एंबुलेंस के इंताजर में दर्द से तड़पती रही।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपब्लिक आफ कोरिया की किम मेह अपने साथी के साथ रविवार सुबह करीब 7 बजे ताजमहल देखने पहुंची थीं। उनके पास ऑनलाइन टिकट थी। जब बंदर ने हमला किया तो किम अकेली थी उसका साथी शू-कवर और पानी की बोतल लेने गया था। उन्हें किसी ने बताया था कि ये दोनों चीजें टिकट विंडो के पास स्थित काउंटर से फ्री मिल रही हैं।
बंदर ने किम के दाएं हाथ में काट लिया। जिससे खून बहने लगा। पर्यटक के चीखने पर लोगों ने बंदर को भगाया। इसके बाद किम और उसके साथी ने एंबुलेंस को बुलाने को कहा। एंबुलेंस ड्राइवर ने फोन पर 5 से 10 मिनट तक आने की बात कहा लेकिन वो एक घंटे तक नहीं आया।
एंबुलेंस न आते देख विदेशी पर्यटक को ताजमहल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार किया गया फिर बैटरी कार से शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया। एबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक के विरुद्ध सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कहता हुआ सुना जा सकता है कि बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। वह किसी को भी खा जाते हैं। जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। इन्हें पकड़वाना चाहिए।
विज्ञापन