
Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रही है। अयोध्या में मंगलवार (23 जनवरी) को करीबन 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई, जिस वजह से व्यवस्था डगमगा गई। लेकिन अयोध्या पुलिस और प्रशासन ने जल्द ही हालात पर कंट्रोल कर लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी सरकार ने अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों (VVIP) से अपने कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने की अपील की है।
यूपी सरकार ने अयोध्या में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए VVIP से अपील की है कि आने वाले 10 दिनों तक वह अयोध्या न आए। वहीं अगर वह आ रहे हैं, तो इस बात की जानकारी पहले से ही प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के दे। जिससे वह उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा सकें।
अयोध्या में बढ़ती लोगों की भीड़ को देखते हुए रामलला के दर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि राम भक्तों को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति होगी। जिससे एक दिन में ज्यादा से ज्यादा लोग रामलला के दर्शन कर सकें।
अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से देश भर से रामभक्तों के अयोध्या आने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अयोध्या की सड़को से मंदिर परिसर तक राम भक्तों की कतार देखने को मिल रही है। अयोध्या प्रशासन के लिए भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल साबित हो रहा है। एक दिन में लगभग 5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं साथ हीं लोग अधिक संख्या में दर्शन कर सकें इसलिए रात दर्शन के समय को बढ़ा कर 11 बजे कर दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।