उत्तर प्रदेश के 70 कॉलिजों पर चला कानून का डंडा, मान्यता रद्द
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:56 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:56 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के 70 कॉलिजों पर एक साथ कानून का डंडा चला है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थापित 70 कॉलिजों की मान्यता को एक साथ रद्द कर दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में कॉलिजों की मान्यता रदद हो जाने से उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत में हडक़म्प मच गया है।
उत्तर प्रदेश में गुरूजन तैयार करने वाले कॉलिजों पर चला डंडा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अध्यापकों के लिए बीएड की पढ़ाई करना जरूरी है। यानि कि बीएड की पढ़ाई के बिना (गुरूजन) नहीं बन सकता है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में बीएड कॉलिज स्थापित हैं। उत्तर प्रदेश में बीएड कॉलिज के संचालन का बड़ा काम आगरा में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पास है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTI) ने उत्तर प्रदेश के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 बीएड कॉजिलों की मान्यता को तुरंत प्रभाव से रदद कर दिया है। NCTI की यह कार्यवाही पूरे देश में चल रही एक बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि NCTI ने 70 कॉलेजों की बीएड की मान्यता रद्द की है। ये कॉलेज काउंसलिंग में शामिल नहीं होंगे। इसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के कॉलेज शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के इन कॉलिजों की मान्यता रद्द देखें सूची
आगरा के कॉलेज
सी इंपेक्ट इंस्टीट्यूट, आगरा
एचएल वर्मा महाविद्यालय, आगरा
एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी, आगरा
एमडी कॉलेज, आगरा
श्रीमती लक्ष्मीदेवी महिला एजुकेशन इंस्टीट्यूट, आगरा
श्री रघुवीर सरन डिग्री कॉलेज, आगरा
श्री पूरन प्रसाद गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज, आगरा
कृष्णा एकेडमी, आगरा
श्रीराम महाविद्यालय, आगरा
मां दुर्गा कॉलेज, आगरा
विजय स्वरूप महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आगरा
एसडी भदावर डिग्री कॉलेज, आगरा
रघुराम महाविद्यालय, आगरा
पंडित मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, आगरा
मदन मोहन स्मारक कॉलेज, आगरा
पीतांबर डिग्री कॉलेज, आगरा
राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज, आगरा
गायत्री महाविद्यालय, आगरा
श्यामा श्याम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आगरा
श्रीराम चरन सिंह महाविद्यालय, आगरा
श्री सौदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, आगरा
बीडीएम कन्या महाविद्यालय, आगरा
बीआर कॉलेज, आगरा
श्रीराम एजुकेशन कन्या डिग्री कॉलेज, आगरा
एमडीपी कॉलेज, एजुकेशन, आगरा
खजान सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आगरा
कला डिग्री कॉलेज, आगरा
श्रीमती हरि प्यारी देवी एजुकेशन इंस्टीट्यूट, आगरा
मथुरा
सर्वोदय महाविद्यालय, मथुरा
फैज आम मार्डन कॉलेज, मथुरा
राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा
एसडीएस डिग्री कॉलेज, मथुरा
आरएसएस डिग्री कॉलेज, मथुरा
श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल गर्ल्स महाविद्यालय मथुरा
श्री गिरराज महाराज कॉलेज, मथुरा
श्रीरति राम महाविद्यालय, मथुरा
आरबीएस कॉलेज, मथुरा
एसजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मथुरा
एनएसएस कॉलेज आफ एजुकेशन, मथुरा
धनवंतिर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मथुरा
एसएमएस महाविद्यालय, मथुरा
शांति देवी श्रीनाथ भार्गव बीएड कॉलेज, मथुरा
श्री श्याम सुंदर भगवान दास गर्ग महाविद्यालय, मथुरा
आगरा एजुकेशन कॉलेज, मथुरा
राजवीर सिंह सिकरवार कॉलेज, मथुरा
पूरन गोपाल शुक्ला एकेडमी, मथुरा
कृष्णा कॉलेज, मथुरा
किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज, मथुरा
डीपी एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मथुरा
फिरोजाबाद
एसआरके कॉलेज, फिरोजाबाद
श्री साहब सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद
मां अंजनि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद
चौधरी मुल्तान सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद
एसआरडी कॉलेज, फिरोजाबाद
यदुनाथ पाल सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद
माइंड पावर एजुकेशन कॉलेज, शिकोहाबाद
आरएन शिक्षा दीप कन्या महाविद्यालय, फिरोजाबाद
एसआरडी कॉलेज, फिरोजाबाद
मैनपुरी
बाबूराम यादव डिग्री कॉलेज, मैनपुरी
किशनी महाविद्यालय, मैनपुरी
केबीए महिला महाविद्यालय, मैनपुरी
शांतिदेवी महाविद्यालय, मैनपुरी
एसके साइंटिफिक महाविद्यालय, मैनपुरी
श्री भूप सिंह स्मृति महिला विद्यालय, मैनपुरी
मोनी बाबा धर्मानंद सरस्वती महाराज महाविद्यालय, मैनपुरी
चौधरी हरिद्वारी लाल महाविद्यालय, मैनपुरी
विक्रम शिक्षा निकेतन महाविद्यालय, मैनपुरी