
Lekhpal Bharti पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में ज्यादातर सरकारी नौकरियों के लिए प्रारम्भिक अर्हकारी परीक्षा यानी PET अनिवार्य कर दिया था। आगामी 19 जून को लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती परीक्षा होने वाली है, उससे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2021 का कटऑफ जारी कर दिया। जिसके तहत मुख्य परीक्षा के लिए 2,47,667 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट हुए हैं।
UPSSSC ने गुरुवार को इसको लेकर एक नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया कि राजस्व लेखपाल के कुल रिक्त 8085 पदों के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा के लिए नार्मलाइजड स्कोर के आधार पर 15 गुना यानी कुल 247667 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। कटऑफ से ज्यादा नंबर पाने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर फीस जमा कर दें, जिसके बाद उनका एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
ऐसे जमा करें फीस
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं। एप्लीकेशन वाले सेगमेंट में 'मुख्य परीक्षा फीस' का ऑप्शन मिलेगा। उस पर जाकर जो जानकारी मांगी गई है, उसे भरें। इसके बाद आपको पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा।
Read More-Tejinder Pal Singh Bagga दिल्ली के भाजपा नेता को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार, जानें क्या है वजह?