UP News; किसान मयाराम सुबह अपने खेत की देखरेख करने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

UP News; उत्तर प्रदेश जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ के मजरा निबिया गौड़ी में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले से एक किसान घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने लगातार बढ़ते जंगली जानवरों के हमलो से निजात दिलाने की मांग की है ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है
पूरा मामला बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के निबिया गोढ़ी का है जहां पर जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान मयाराम सुबह अपने खेत की देखरेख करने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य किसान मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ मयाराम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना में घायल किसान को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन