बिजनौर में कई दिनों से आबादी के आसपास दिखाई दे रहे तेंदुए को वन विभाग ने सिकंदरपुर गांव के पास पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत थी और लोग खेतों पर जाने से भी बच रहे थे।

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी से दहशत में रह रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसका रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से तेंदुआ आबादी के आसपास लगातार दिखाई दे रहा था। इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। हालात यह थे कि कई ग्रामीण खेतों पर जाने से भी बच रहे थे। तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की थी, जिसके बाद गांव के पास पिंजरा लगाया गया।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए उसके आने-जाने वाले क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार आबादी के नजदीक दिखाई दे रहा था। कभी सड़क पार करते हुए तो कभी किसानों के ट्यूबवेल के आसपास उसकी मौजूदगी देखी जा रही थी। इससे लोगों में डर का माहौल था और ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे थे। UP News :
बिजनौर जिले के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों तेंदुओं की मौजूदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई देता है तो कहीं खेतों और ट्यूबवेल के आसपास उसकी मौजूदगी दर्ज की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बनी हुई है। फिलहाल सिकंदरपुर के पास तेंदुआ पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है। तेंदुए के रेस्क्यू के बाद आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। UP News :
विज्ञापन