यूपी में गर्मी से जन जीवन बेहाल, आगरा में पर्यटक की मौत
UP Weather Update
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:18 PM
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते 24 घंटों में प्रयागराज समेत कई जिलों में जबर्दस्त गर्मी पड़ी। लखनऊ में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2014 में दर्ज 46.3 डिग्री सेल्सियस के करीब है। प्रयागराज का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म जिला रहा। सुलतानपुर में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ गया। आगरा में गर्मी के कारण एक पर्यटक की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जताई बारिश की संभावना
UP Weather Update
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 या 20 जून से प्रदेश में बारिश की शुरूआत हो सकती है। हालांकि, सोमवार को झांसी में हल्की बारिश हुई। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद मानसून की एंट्री हो जाएगी।
यूपी के आगरा में गर्मी के कारण एक पर्यटक की मौत हो गई। कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, 19 जून के बाद प्रदेश में लू की स्थिति में आंशिक सुधार होने की संभावना है, लेकिन प्रदेश के मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में लू की परिस्थितियां जारी रह सकती हैं।
UP Weather Update