विज्ञापन
UP Assembly Special Session : यूपी विधानसभा का विशेष सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए खासे तैयार दिख रहे हैं।

UP Assembly Special Session NEWS : उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। योगी सरकार ने लोकसभा में हाल में असफल हुए महिला आरक्षण (131वां संविधान संशोधन) बिल पर चर्चा और विपक्ष की भूमिका की निंदा प्रस्ताव लाने के लिए यह सत्र बुलाया है। सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस रहेगा।
यह सदन गवाह है आपके आचरण का ; योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... आप (कांग्रेस और INDIA गठबंधन ) आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन आपके(सपा) महिला विरोधी आचरण का गवाह है..."
सीएम ने साधा सपा पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी सरकार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।
महिला-विरोधी पार्टियों का पर्दाफाश होगा : पाठक
इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी महिला-विरोधी पार्टियों का पर्दाफाश होगा..."
विज्ञापन