विज्ञापन
Top Headlines Today: चेतना मंच के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
UP में भारी बारिश और तूफान से 24 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है, 15 लोग घायल हुए हैं और 16 जानवरों की जान चली गई। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश के कारण जान-माल के नुकसान और चोटों के लिए मुआवजा 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाए।
'मजदूर दिवस पर शांति व्यवस्था कायम'
नोएडा | गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा, "...विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा पारंपरिक रूप से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। फिलहाल, हर जगह शांति और व्यवस्था कायम है। हम ज़मीन पर सक्रिय हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है... सभी इकाइयों में काम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।" हाल ही में हुए मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बिशेष एतिहात बरत रही है। मजदूर संगठनों के आज होने वाले कार्यक्रम शांति पूर्ण रहें इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन