
बता दें कि काशीनाथ यादव पूर्वांचल के मशहूर बिरहा गायक हैं. वो दो बार एमएलसी रह चुके हैं. काशी राम के साथ बसपा से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले काशीनाथ अपने गीतों के माध्यम से अखिलेश यादव के पक्ष में चालीसा पाठ करके भी सुर्खियां बटोर चुके हैं. फिलहाल, उनके ताजा बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सियासत गरमा गई है.
उन्होंने गाजीपुर में अपने आधा घंटे के संबोधन में केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. काशीनाथ ने सरकार को घेरते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दे पर सवाल उठाया. साथ ही दावा किया कि Lok Sabha Election 2024 में अगली सरकार INDIA गठबंधन के नेतृत्व वाली ही बनेगी और अखिलेश यादव प्रधानमंत्री होंगे।