
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने छह और लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एक विधानसभा सीट पर भी बीएसपी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। लोकसभा के प्रत्याशियों की इस लिस्ट में कैसरगंज लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इस सीट पर बसपा ने नरेंद्र पांडेय को टिकट दिया है। बता दें कि कैसरगंज लोकसभा सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और समजवादी पार्टी की ओर से कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं।