प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:07 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:07 PM
UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी युगल ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में परिजन रोड़ा बन रहे थे। चर्चा है कि दोनों ने कसम खाई थी, कि वह साथ रह नहीं सकते हैं, तो साथ मार तो सकते हैं। दोनों एक साथ ही पेड़ पर झूल गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को एंबूलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पहले से शादीशुदा था प्रेमी
थाना जसराना क्षेत्र स्थित गांव अकबरपुर कुतकपुर में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान आकाश और भारती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक आकाश पहले से शादीशुदा था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों घर वालों से चोरी छिपकर मिलते थे। कई बार युवती को उसके घरवालों ने युवक के साथ पकड़ लिया। जिस पर उन्होंने युवती की बहुत पिटाई की थी। वहीं युवक का भी घर अक्सर क्लेश होता था, चूंकि युवक पहले से ही शादी शुदा था। दोनों के प्यार में परिजन रोड़ा बन र हे थे। ऐसे में परिवार वालों की रजामंदी न मिलने पर दोनों ने अलग-अलग अपने घरों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दोनों के घर हैं अगल-बगल, ग्रामीणों की जुटी भीड़
प्रेमी जोड़ा एक ही गांव के रहने वाला था। उनका घर भी एक दूसरे के पास में ही था। ऐसे में उन्हें मिलने में भी कोई परेशानी नहीं होती थी। गुरुवार को प्रेमी जोड़ा के सुसाइट मामले की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव अकबरपुर के अलावा आसपास के गांव की भीड़ जमा होने लगी। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जिसमें महिला और पुरुष दोनों की मौजूद रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को प्रेमी युगलों के घरों तक भीड़ के चलते पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने सभी को तितर-बितर किया। जिसके बाद प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लिया।
क्या कहना है एसपी का?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलु से मामले की तफ्तीश में जुटी है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से बेहद प्रेम करते थे, लेकिन समाजिक और पारिवारिक दवाब के चलते यह दुखद कदम उठाया।