UP News: आग चौथी मंजिल पर लगी है। इस फ्लोर पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग समेत कई दफ़्तर मौजूद हैं।

UP News: लखनऊ में जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। इस फ्लोर पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग समेत कई दफ़्तर मौजूद हैं। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे के मुातबिक, "आग जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया में लगी है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी काबू में नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंज़िल के कैफेटेरिया से शुरू हुई। PWD के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने के लिए मौजूद सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से बेकाबू होती जा रही थी। इसके बाद तीन-चार फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें जारी हैं।"
पांडे ने कहा, "अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।"
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक DG फायर पद्मजा ने बताया "आग चौथी मंज़िल पर लगी। जवाहर भवन एक सरकारी दफ्तर की इमारत है। आग चौथी मंज़िल पर लगी थी। हम आग लगने की वजह के बारे में जानकारी जुटाएंगे। अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। आग पूरी तरह से काबू में है और किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है..."
विज्ञापन