विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने, दुष्कर्म करने और बाद में ब्लैकमेलिंग व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने, दुष्कर्म करने और बाद में ब्लैकमेलिंग व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले खुद को हिंदू नाम ‘करण’ बताकर उससे संपर्क स्थापित किया और धीरे-धीरे विश्वास में लेकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। UP News
पीड़िता ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। उस समय उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया था। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान कई बार उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा, जिससे उसे शक हुआ और बाद में उसकी असली पहचान सामने आई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने व्यापार में निवेश के नाम पर उससे करीब ढाई लाख रुपये नकद और चार से पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात भी ले लिए। इसके अलावा कथित रूप से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लगातार धमकाया जाता रहा। UP News
मामले में पीड़िता ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि जब उसने शादी की बात की, तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। आरोप है कि आरोपी की मां ने उसे बुर्का पहनने और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के मुताबिक उसे यह भी कहा गया कि अगर वह धर्म परिवर्तन करती है तो उसे 12 लाख रुपये दिए जाएंगे, जो मदरसे से मिलने का दावा किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और धमकी देने की बात भी सामने आई है। UP News
इस मामले में जुबैर अंसारी, उसके पिता जुनैद, मां महरून निशा और बहनों मुस्कान व खुशनुमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पारा थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज कराए जाएंगे UP News
विज्ञापन