Lucknow News : नहर किनारे मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था लापता, परिजन बोले- हत्या हुई है
Late Mohit Singh (File Photo)
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2023 02:58 PM
Lucknow News: लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दौलतखेड़ा गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि मृतक मोहित सिंह शनिवार शाम करीब से लापता था। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन उसके अगले दिन शव कनकहा गांव की नहर के पास एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Lucknow News :
मृतक पंजाब में करता था नौकरी
राम किशोर ने बताया कि बेटे के सिर के पीछे गहरी चोट और हाथ में खरोंच का निशान भी मिला है। मनीष के शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। उसका एक जूता पैर में और दूसरा सिर के पास पड़ा हुआ था। रामकिशोर के मुताबिक, एक महीने पहले ही उनका बेटा पंजाब से लौट कर आया। वह पंजाब में निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। करीब एक हफ्ते पहले गांव के ही दो लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद बेटे से उसका स्मार्ट फोन छीन लिया था। फोन वापस मांगने पर धमका रहे थे।
बिन बताए घर से निकला था मोहित
मोहनलालगंज थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी। मृतक के पिता रामकिशोर ने गांव के ही कुछ युवकों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। रामकिशोर निजी प्लॉटिंग कंपनी में चौकीदारी करते हैं। शनिवार की शाम को उनका बेटा मोहित घर में किसी को बिन बताए निकला था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। रामकिशोर की शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।