
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News ) स्थित आलमबाग मेट्रो स्टेशन से मानवता को शर्मशार करने वाली (Lucknow News ) एक खबर सामने आई है। इस मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक अधेड़ ने एक छात्रा से न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि गंदी हरकत को भी अंजाम दिया। लिफ्ट खुलते ही आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के पिता की ओर से आलमबाग थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
लखनऊ निवासी छात्रा के पीड़िता के पिता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनकी बेटी हुसैनगंज स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा है। वह रोजाना मेट्रो ट्रेन से घर आती-जाती है। आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर छात्रा की बड़ी बहन जाकर उसे ले आती है। मंगलवार को भी छात्रा रोजाना की तरह मेट्रो स्टेशन से लौट रही थी। लिफ्ट में जाते ही एक 40 45 साल का व्यक्ति भी घुस गया।
बताया जाता है कि लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही अधेड़ ने छात्रा से छ़ेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा चिल्लाई, लेकिन कुछ नहीं कर पाई। लिफ्ट जैसे ही नीचे पहुंची तो दरवाजा खुला तो छात्रा अधेड़ व्यक्ति को धक्का देकर बाहर भागी। छात्रा ने उसे लेने आई बहन को पूरी जानकारी दी। इस पर बहन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया।
>> Azam Khan : अखिलेश का साथ छोड़ कहां जाएंगे आजम खान?पीड़िता की बहन ने पिता के साथ जाकर पूरी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह निकल चुका था। पीड़िता के पिता के मुताबिक, वारदात के बाद से बच्ची स्कूल जाने से डर रही है प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी के मुताबिक, आरोपी इलाके का नहीं है क्योंकि पूरे इलाके में उसकी फोटो दिखाकर तलाश की गई।
वहीं लखनऊ मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है ताकि मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जा सके। वहीं जानकारी मिली है कि मेट्रो स्टेशन पर लगी लिफ्ट के अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला। लिफ्ट में कैमरा न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने छेड़खानी की थी।