सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, स्वाद बढ़ाने वाली धनिया ने तोड़ दिए रिकॉर्ड
Lucknow News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:06 AM
Lucknow News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कल तक जिन सब्जियों के दाम लोगों के बजट में थे, आज उन सब्जियों के रेट बढ़ चुके हैं। गुरुवार को धनिया, लहसुन, तरोई के दामों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। विक्रेताओं के मुताबिक, लखनऊ की सब्जी मंडियों की बात करें तो सब्जियों में आलू और टमाटर के रेट मुनासिब बने हुए हैं। इसके अलावा अन्य दूसरी सब्जियों के दाम में कभी कमी तो कभी तेजी बनी हुई है।
340 रुपये में बिक रही धनिया
रामासरे ने बताया कि सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने वाली धनिया ने तो रिकॉर्ड बना लिया है। फुटकर बाजार में इसके रेट की बात करें तो आज इसके रेट 340 रुपये पहुंच चुके हैं। इसी तरह अदरक, हरी मिर्ची, तरोई, भिंडी, लौकी के भाव रोज कम और ज्यादा हो रहे हैं। सब्जी मंडी में कभी तेजी तो कभी कमी बनी हुई है। रोज रेट बढ़ रहे हैं तो कभी गिर रहे हैं। इससे दुकानदारी पर असर पढ़ रहा है। इससे ग्राहक भी नाराज होकर वापस जा रहे हैं। खरीददारों का कहना है कि कब रेट कम और ज्यादा हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है।
Lucknow News :
ये हैं दाम
परवल- 40 रुपये किलो, शिमला- 40 रुपये किलो, तोरई- 30 रुपये किलो, करेला- 30 रुपये किलो, कद्दू- 15 रुपये किलो, टमाटर- 20 रुपये किलो, घुइयां- 20 रुपये किलो, हरी मिर्च- 80 रुपये किलो, अदरक- 120 रुपये किलो, नीबू- 80 रुपये किलो, धनिया- 230 रुपये किलो, खीरा- 20 रुपये किलो, गाजर- 30 रुपये किलो, सेम- 20 रुपये किलो, लहसुन- 140 रुपये किलो, फूल गोभी- 10 रुपये/प्रति पीस, भिंडी- 20 रुपये किलो, पालक- 20 रुपये किलो, आलू- 15 रुपये किलो, प्याज 25 रुपये किलो, लौकी- 10 रुपये किलो है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।