
Lucknow News: Shripal is saving the people who jump into the Gomti river[/caption]
युवत-युवती को निकालते समय हुआ था हादसा
श्रीपाल ने कहा कि निश्वार्थ भाव से इनके साथ के सभी गोताखोर ये काम कर रहे हैं, क्योंकि उनके पिता ने कहा था कि अपने सामने किसी की जान मत जाने देना। फिर भले ही अपनी जिंदगी क्यों न दांव पर लगानी पड़े। श्रीपाल इसी उद्देश्य से जी रहें हैं। अपने पुरखों की तरह जोखिम भरा काम करते हैं। बावजूद इसके सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिलती है। हालांकि उनके इस कार्य के लिए सम्मानित तो किया गया है, लेकिन आर्थिक मदद नहीं मिली। एक पुराना घटनाक्रम बताते हुए श्रीपाल ने कहा कि कुछ साल पहले एक युवक- युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए गोमती में छलांग लगाई थी, जिनको निकालते समय उनके भाई राम शंकर निषाद के गर्दन में सरिया आरपार हो गई थी। इनके इलाज में लाखों रुपए का खर्च आया था जो अपने पास ही किया था।
[caption id="attachment_79912" align="aligncenter" width="1080"]
Lucknow News: Shripal is saving the people who jump into the Gomti river[/caption]