Lucknow News : मुख्यमंत्री ने किया लोकसभा चुनाव-2024 पर विधायकों से मंथन
भारत
चेतना मंच
21 Jan 2023 10:53 PM
Lucknow News : लखनऊ। देश में अगले वर्ष-2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) फुल एक्शन मोड में है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश (UP) पर सभी की नजर होगी। चुनाव में भाजपा को लोगों का भारी समर्थन मिले इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मंडलवार विधायकों से मंत्रणा करना शुरू कर दी है।
Lucknow News :
लखनऊ (Lucknow) में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने आवास पर मेरठ मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र के दादरी विधानसभा से विधायक तेजपाल नागर, नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज सिंह, जेवर विधानसभा क्षेत्र से विधायक धीरेन्द्र सिंह, गाजियाबाद से सांसद पूर्व जनरल वी.के. सिंह, लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर सहित मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ व गाजियाबाद जिलों के 23 विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौैरान मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी विधायकों से फीडबैक लिया और तैैयारियों पर बात की।
बैठक के दौरान दादरी विधानसभा से विधायक तेजपाल नागर (MLA Tejpal Nagar) ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जहां इस समय आबादी ढाई लाख के करीब है वहां शमशान भूमि बनाने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट एक्ट का प्रावधान करने, ग्रेटर नोएडा के ग्राम शाहदरा से कुलेसरा तक हिंडन नदी पर पुस्ता जो करीब 50 गांव सेक्टर एवं सोसायटियों को जोड़ता है, उसका पुनर्निर्माण करने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राजकीय उच्चतर एवं माध्यमिक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई निवासी रजिस्ट्री ना होने से परेशान हैं। ऐसे में बिल्डरों को एवं अथॉरिटी को रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवाने, दादरी विधानसभा के कुलेसरा एवं अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निवासी रह रहे हैं, उनके लिए बिजली के कनेक्शन की व्यवस्था करने तथा दादरी की बिटिया सुदीक्षा भाटी (Sudiksha Bhati) जिसकी 3 वर्ष पूर्व रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी उसके नाम से स्टेडियम एवं लाइब्रेरी बनाने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी।