Lucknow News : नकली नोटों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार
Lucknow News: Two arrested for smuggling fake notes
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:39 AM
Lucknow News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फ़ोर्स (UP STF) ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कूटरचित भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो सदस्यों को दबोचा है। शनिवार को एसटीएफ़ ने मुरादाबाद के पीपलसाना चौराहा स्थित भोजपुर कस्बा से मोहम्मद नाजिम और डाक्टर नफीश को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से एक लाख बीस हजार रूपये की जाली मुद्रा बरामद हुई है।
Lucknow News :
बाजार में आसानी से चल जाते थे 20 रूपये के जाली नोट
STF की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग कूटरचित भारतीय जाली मुद्रा स्वयं ही कलर प्रिन्टर व फोटो शाफ की मदद से अच्छी क्वलिटी का कागज का इस्तेमाल कर प्रिन्ट करते है। 20 रूपये के नोट बाजार मे आसानी से चल जाते है इसलिए भारी मात्रा मे 20-20 रूपये के नोट छापते है। आरोपियों ने बताया कि इनके द्वारा जब एक लाख रुपए के नक़ली नोट दिए जाते थे जब उसके एवज़ में पचास हज़ार रुपए के असली नोट मिलते थे।
50% असली नोट लेकर देते थे दोगुना जाली नोट
एसटीएफ के मुताबिक़, पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में कूटरचित भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें मिल रही थी। इस सूचना पर बरेली फील्ड इकाई को कर्रवाई को निर्देशित किया गया था। इस दौरान टीम को इनपुट मिला कि भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य पीपलसाना चौराहे पर स्थित नाजीम के गोदाम मे जाली मुद्रा का बनाकर आस पास के राज्यों व जिलो में 50 प्रतिशत असली मुद्रा लेकर दोगुना कूटरचित भारतीय जाली मुद्रा लोगों को देते है।