विज्ञापन
Lucknow News: श्वेता शनिवार रात को अपनी बीमार मां सविता सिंह जो एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। मां को देख वह ससुराल वापस लौट आई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मायके वालों को फोन आया कि श्वेता ने खुदकुशी कर ली है।

UP News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक 29 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता सिंह नाम की महिला का शव सोमवार सुबह ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार श्वेता को कम दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मामले में पति, सास-ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्वेता के घरवालों ने क्या कहा?
श्वेता ठाकुरगंज के विश्वनगर मल्हाई टोला की रहने वाली थी। उसकी शादी 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह से हुई थी जो कि एक लैब में काम करता है। श्वेता तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन ही दूल्हे भूपेंद्र ने दहेज की बड़ी मांग रख दी थी। मांग पूरी नहीं हुई तो वह इतना नाराज हुआ कि विदाई के दौरान श्वेता को किसी से मिलने तक नहीं दिया। श्वेता के बुजुर्ग पिता ने स उस वक्त दामाद के पैर पकड़ लिए थे।
परिजनों का आरोप है पति भूपेंद्र लगातार मायके से मिले सोफे और बेड की निंदा करता था और दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहा था। श्वेता की बहनों का आरोप है कि सास और ननद भी उसे लगातार ताने देती थीं।
बीमार मां को देखने गई थी श्वेता
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता शनिवार रात को अपनी बीमार मां सविता सिंह जो एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। मां को देख वह ससुराल वापस लौट आई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मायके वालों को फोन आया कि श्वेता ने खुदकुशी कर ली है।
श्वेता के भाई का कहना है कि वे जब मौके पर पहुंच तब तक ससुराल वाले शव को फंदे से उतारकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले जा चुके थे। वहीं एक बहन ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में जब हमने उसकी लाश देखी, तो उसके पैरों तो उसके पैरों पर गंभीर चोट और खून के निशान थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने पति भूपेंद्र और ससुर कौशलेंद्र को हिरासत ले लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन