Lucknow Skill Festival : लखनऊ कौशल महोत्सव की हुई शुरुआत
Lucknow Skill Festival: Lucknow Skill Festival started
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:46 AM
Lucknow Skill Festival : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार से लखनऊ कौशल महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। कोल्विन तालुकदार्स कॉलेज मैदान में दो दिवसीय रोज़गार मेले का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। रोज़गार मेले में 112 कंपनियां हिस्सा लिया है। इसके पास करीब 51,974 वेकेंसी उपलब्ध है। जो युवाओं के लिए मददगार साबित होगा।
Lucknow Skill Festival
रोजगार मेले में मिलेंगी नौकरी
भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि इस बार मेगा जॉब फेयर लखनऊ कौशल महोत्सव में 28 हज़ार 878 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। तमाम बेरोजगार युवाओं को इस बार रोजगार मेले में जॉब मिलेगी। क्योंकि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के काम में कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का यह एक बड़ा मंच है। कार्यक्रम संचालक युवा नेता नीरज सिंह के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
सीएम योगी करेगें समापन
बता दें कि 5 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस जॉब फेयर का समापन करेंगे। जॉब फेयर में रजिस्ट्रेशन और नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निः शुल्क रहेगी। आपको बता दें कि शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कम्पनियों के प्रतिनिधि जॉब फेयर में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कम्पनियों के प्रतिनिधि युवाओं को मोटिवेशनल और कैरियर काउंसलिंग सेशन भी देंगे।