Lucknow : देश के खिलाफ युध्द छेड़ने के मामले में आतंकी को मौत की सजा
Lucknow News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
Lucknow: आतंकवाद निरोधक दस्ता अदालत के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर जानलेवा हमला करने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में सोमवार को आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी को मौत की सजा सुनाई है।
Lucknow News
अदालत ने अपराधी के खिलाफ 44 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
इस संबंध में विनय कुमार मिश्र ने चार अप्रैल 2022 को गोरखनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
अदालत ने दोषी को सजा के प्रश्न पर सुनने के उपरांत देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, विधि विरुद्ध क्रियाकलाप की धारा 16, 20 एवं 40 के अलावा, धार्मिक उन्माद फैलाने, प्रतिबंधित स्थान पर प्रवेश करने, जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मी को गंभीर चोट पहुंचाने, लूटपाट करने सहित विभिन्न मामलों में दंडित किया है।
Read More-
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।