विज्ञापन
Lucknow Girl Murder: सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को सोमवार सुबह उतरेटिया रेलवे लाइन के पास के जंगल में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

UP News : लखनऊ में 22 वर्षीय युवती की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। मृतका पिछले 24 घंटे से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को सोमवार सुबह उतरेटिया रेलवे लाइन के पास के जंगल में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान करने की कोशिश की जब सफलता नहीं मिली तो उसे पोस्टमार्ट हाउस भेज दिया गया।
परिजनों ने की शव की पहचान
इसी दौरान पुलिस को पीजीआई थाने से जानकारी मिली कि रविवार सुबह 10 बजे से एक लड़की लापता है। पुलिस ने तुरंत परिजनों को थाने बुलाया और शव की तस्वीरें दिखाई। परिजनों ने शव पहचान शिवानी सिंह के रूप में की। UP News
शिवानी के सिर पर गंभीर चोट के निशान
पुलिस का कहना है कि शिवानी सिंह पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस मान कर चल रही है कि शिवानी की बेहरमी से हत्या की गई है क्योंकि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसका मानना है कि पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जंगल में छोड़ा गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी के परिवार में पिता दीपू सिंह, मां गीता सिंह व एक छोटी बहन है। शिवानी रियल एस्टेट कंपनी में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थीं। 14 मई को ही उनकी सगाई हुई थी। परिजनों के मुताबिक शिवानी रविवार सुबह नौकरी पर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। हालांकि जब पुलिस ने रियल ऐस्टेट कंपनी से संपर्क किया तो वहां के कर्मचारियों ने बताया कि शिवानी तीन महीनों से ऑफिस नहीं आ रही है।
पुलिस प्रेम प्रसंग समेत तमाम कोणों से मामले की जांच कर रही है। घरवालों की तहरीर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को शिवानी के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे वह पूछताछ कर रही है। UP News
विज्ञापन