
UP Police New Rules : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस को लगातार चुस्त और दुरुस्त कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने एक बड़ा फैसला यूपी पुलिस को लेकर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में काम करने वाले सभी जवानों को अब 50 साल की उम्र पार होते ही रिटायरमेंट का लेटर हाथ में थमा दिया जाएगा और पुलिस से विदाई दे दी जाएगी।
शनिवार की शाम यूपी शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उम्र 30 मार्च 2023 के बाद 50 साल हुई है, उन सभी को रिटायरमेंट दिया जाएगा। सरकार की मंशा साफ है, वो हर कीमत पर कानून व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करना चाहती है। उसका मानना है कि फिट पुलिस अधिकारियों का सक्रिय होना ज्यादा जरूरी है, वहीं जो काम करने में आनाकानी करते हैं, जो नकारा हो चुके हैं, उन्हें भी रिटयरमेंट दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पुलिस की बकायदा एक स्क्रीनिंग भी की जाएगी जहां पर उनके कार्यक्षमता से लेकर योग्यता को भांपा जाएगा। इस बार ये भी देखा जा रहा है कि कौन सा पुलिस अधिकारी तेज फैसले ले रहा है और कौन उन्हीं फैसलों को लेने में काफी समय ले रहा है। इसे भी एक क्राइट एरिया के रूप में देखा जा रहा है। वैसे इससे पहले भी यूपी में पुलिस को लेकर ऐसी ही सख्ती दिखाई जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। 2017 में जब बीजेपी की सरकार बनी थी, तब कानून व्यवस्था को ही एक ऐसा मुद्दा बनाया गया था जिसके दम पर समाजवादी पार्टी को सत्ता से हटाया गया। अब योगी सरकार किसी भी कीमत पर विपक्ष को कानून व्यवस्था के बहाने निशाना साधने का मौका नहीं देना चाहती।