
UP News / लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए डैशबोर्ड और सीएम कमांड सेंटर का उद्घाटन किया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के शास्त्री भवन एनेक्सी में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। बता दें कि सीएम कमांड सेंटर कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कॉल सेंटर टेक्निकल और ट्रेडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है।
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी ने एक लंबी छलांग लगाई है। हर वर्ग को विकास की प्रक्रिया से जोड़ रहे है। यूपी बीमारू राज्य की छवि से उभरा है। कमांड सेंटर का लाभ आम जनता को मिलेगा। फील्ड के लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी है। अधिकारियों पर जिम्मेदारी है कि शिकायत पर समय से समाधान किया जाए। दूर-दराज के क्षेत्रों पर ध्यान देना है। जन समस्या की अधिकारी सुनवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 साल में यूपी के लिए लोगों में धारणा बदली है। नीति आयोग ने भी उत्तर प्रदेश की तारीफ की है।
UP News : अखिलेश यादव दी UP के अस्पतालों से दवा लेने में सावधानी बरतने की सलाह, वजह है बेहद खास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम जनता के हाथों को मजबूत बनाने के लिए यह सौगात दी है। डैशबोर्ड के जरिए विभिन्न योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं इसके जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेने के फोन किया जाएगा साथ ही उनके प्रोजेक्ट के प्रदर्शन के अनुसार रैंकिंग और ग्रेडिंग भी दी जाएगी। सीएम डैशबोर्ड में 53 विभागों की 588 योजनाएं-परियोजनाएं रजिस्टर्ड की गई हैं। जिनका संपूर्ण विवरण रहेगा। इससे पहले ये व्यवस्था गुजरात में शुरू की गई थी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।