
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कलियुगी बेटों की घिनौनी हरकत का एक मामला सामने आया है। मामला यह है कि यहां पर दो कलियुगी बेटों ने अपनी बुढ़ी मां को दर दर की ठोकर खाने के लिए छोड़ दिया। यह वृद्ध महिला लखनऊ की सड़क पर झमाझम बारिश में भीग रही थी और लावारिस हालत थी। बदन कंपकंपा रहा था और उसका भूख से भी हाल बेहाल था। लखनऊ पुलिस ने इस महिला को वृद्धाश्रम में शिफ्ट कराया है।
लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र के अवध चौराहे पर एक बुजुर्ग महिला बारिश में इधर-उधर परेशान होकर घूम रही थी। वह लगातार रो रही थी। तभी राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कृष्णा नगर थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को थाने ले जाकर खिलाया, डॉक्टर को भी दिखाया। इसके बाद जब महिला से पूछताछ की गई तो उसकी बात सुनकर सभी दंग रह गए।
Read More- Atiq Murder Case : पुलिस कस्टडी में कैसे हो सकती है हत्या, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबजानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला का नाम रामबेटी मिश्रा है, उनके पति राम बहादुर मिश्रा का देहांत हो चुका है। वह हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित खरजुरहा गांव की रहने वाली हैं। राम बेटी के दो बेटे प्रकाश, राहुल और एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वह दोनों बेटों के साथ हरदोई में रहती थीं, लेकिन उनके लड़के उन्हें लावारिस छोड़कर कहीं चले गए।
कृष्णानगर पुलिस ने हरदोई पुलिस से संपर्क कर छानबीन करवाई तो पता चला कि रामबेटी के दोनों बेटे पैतृक संपत्ति बेचकर कहीं जा चुके हैं। बेटों से संपर्क न होने पर पुलिस ने उनकी बेटी से बातचीत की, लेकिन उसने भी मां को साथ रखने में असमर्थता जताई। ऐसे में पुलिस ने उनको वृद्धाश्रम पहुंचा दिया। UP News