विज्ञापन

UP News / लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी है। उन्होंने दावा किया एनडीए के साथ मिलकर एक बार फिर से कमल खिलाना है। इसलिए पीएम मोदी के गरीब कल्याण अभियान से जुड़िए और अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में 2024 में तीसरी बार मोदी जी को देश का पीएम बनाने का काम करिए।
रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 74वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ों के लिए संघर्ष जारी रखा है। सपा, बसपा की विघटनकारी शक्तियों से यूपी को मुक्ति मिली है। उन्होंने कार्यकताओं को संकल्प दिलाते हुए अपील की है कि 2024 में भी भाजपा, अपना दल, निषाद पार्टी मिलकर एनडीए को जिताइए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में 27 मंत्री पिछड़े समाज से आते हैं। पीएम मोदी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। वहीं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी देने में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण भी मोदी सरकार ने दिया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं बीजेपी के करोड़ो कार्यकर्ताओ की ओर से सोनेलाल पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने तमाम संघर्षों के बावजूद पिछड़ों की लड़ाई जारी रखी। चार चुनाव दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव मिलकर अपना दल और बीजेपी ने लड़ा और जीता भी है।
उन्होंने कहा कि अपना दल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करने आया हूं की अपना दल, निषाद पार्टी और बीजेपी तीनों मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का कार्य करना है। अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछड़ों को सबसे ज्यादा नौकरियां योगी सरकार ने दी है। UP News
विज्ञापन