
UP News / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित रेलवे कॉलोनी में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह लखनऊ की रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर रेलवे के आला अफसरों समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ की रेलवे कॉलोनी में शनिवार की सुबह एक मकान भरभराकर नीचे गिर गया। मकान के मलबे में दबकर परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जो मकान गिरा है, उसमें सतीश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी मां रेलवे में कर्मचारी थी जिनकी कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। सतीश चंद्र को आने वाले दिनों में मृत आश्रित के तहत नौकरी मिली थी। फिलहाल, परिवार आलमबाग स्थित कॉलोनी में रह रहा था।
इंस्पेक्टर आलमनगर ने बताया कि घर में रहे पांच लोग मलबे के नीचे दबे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, घर गिरने के बाद मलबे में दबे सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है घर में 40 वर्षी सतीश चंद्र सहित पत्नी सरोजनी देवी बच्चे हर्षित हर्षित व अंश रहते थे। जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। UP News