UP News : तीन साल के प्रेम प्रसंग ने रिश्तों को तार-तार किया
UP News: Three years of love affair strangled the relationship
भारत
चेतना मंच
14 Mar 2023 06:48 PM
UP News : शुक्लागंज: प्रेम प्रसंग के चलते परिवार की उलाहना से तंग आकर युवक ने ममेरी बहन के साथ ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।जब एक प्रेमी जोड़े के बीच रिश्ता बाधक बना तो दोनो ये कदम उठाया।सोमवार की सुबह रश्मिलोक मुहल्ला के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले शवों की पहचान घटनास्थल पर मिली बाइक के नंबर से हुई।
UP News :
कानपुर नगर के चौबेपुर के निवासी रघुनाथपुर इंदलपुर निवासी 23वर्षीय राजबहादुर पुत्र कुंज बिहारी का कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र के हथिका कुड़वा गांव निवासी अपनी ममेरी बहन 20 वर्षीय अंजली उर्फ शिवाली पुत्री सज्जन गौतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वो दोनो एक साथ शादी करना चाहते थे,परन्तु परिवार वाले राजी नहीं थे।इसलिये दोनो ने एक साथ मरने का फ़ैसला लिया।ये प्रेम प्रसंग तीन साल से चल रहा था ।
रविवार की रात को दोनो घर वालो की नज़रों से छिपते -छिपाते बाईक पर सवार हो कर घर से निकल गये।भोर मे 5:30 बजे दोनो के शव गंगाघाट क्षेत्र में ट्रैक के किनारे पड़े मिले। इसकी सूचना कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने मगरवारा स्टेशन मास्टर को दी।सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई ।जाँच के दौरान 250 मीटर पर बाईक और 50 मीटर दूरी पर एक पिट्ठू बैग पड़ा मिला।बाईक का रजिस्ट्रेशन नंबर दिवंगत राजबहादुर के नाम दर्ज मिला। जिससे उसके घरवालों को जानकारी दी गयी और युवती की पहचान कर ली गयी।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देख बिलख उठे।
दिवंगत राजबहादुर के पिता कुंज बिहारी ने बताया की उनके भाई शिवकुमार के बेटे छोटू के शादी रविवार को थी।पूरा परिवार उसमे शामिल होने गया था।रात मे कब दोनो बिना बताये छुप कर निकल गये पता नही चला।पुलिस ने प्रेम प्रसंग व शादी में परिजनों के बाधक बनने पर दोनों के जान देने की बात कही है।