
सार
UP News Live : भारत की यह महान परंपरा है कि यहां सभी बहन बेटियों को पर्याप्त सम्मान दिया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं यूपी के सीएम योगी। उन्होंने बहन बेटियों को रक्षा बंधन पर एक खास तोहफा दिया है। इस तोहफे के तहत उत्तर प्रदेश की कन्या सुमंगला योजना में लड़कियों को मिलनी वाली धनराशि 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है।
विस्तार
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में उत्तर प्रदेश की बहन बेटियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में प्रदेश की बेटियों को सरकार से मिलने वाली राशि को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा कर दी है। यह बढ़ी हुई धनराशि अगले वित्त वर्ष 2024 से मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी तक उत्तर प्रदेश की 1624000 बेटियों को 15 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस घोषणा के दौरान सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है। बड़ी धनराशि अगले वित्तीय वर्ष से मिलेगी। रक्षाबंधन पर बहन-बेटियों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि निराश्रित बहनों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
सीएम योगी ने बुधवार को लोकभवन के सभागार में कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों से संवाद के दौरान कहा कि योजना की राशि बढ़ाने से बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वे शिक्षित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से बेटी के जन्म लेते ही उसके अभिभावक के खाते में 5,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।
Read Also - Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 में होगा एक लाख करोड़ का कारोबारजब बेटी एक वर्ष की होगी तो 2,000- रुपये, पहली कक्षा में जाने पर 3,000 रुपये, छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर 3,000 रुपये, 9वीं कक्षा में जाने पर 5,000 रुपये और बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी, तो उसके खाते में 7,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। वर्तमान में योजना के तहत 16,24,000 बेटियां लाभांवित हो रही हैं।
कन्या सुमंगला योजना की राशि 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''उनका मानना है कि बेटी सिर्फ बेटी है, बेटी के साथ किसी भी स्तर पर भेदभाव नहीं होना चाहिए, जो अभिभावक बेटियों के साथ भेदभाव करते हैं वे ना केवल अपनी बेटभ् के साथ भेदभाव करते है बल्कि सामाज के साथ भी अन्याय करते हैं।'' सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार बेटियों के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। UP News